Put your ad code here

LightBlog

Thursday, 31 January 2019

वरदान का इस्तेमाल

10:18 0
वरदान का इस्तेमाल



एक बार एक व्यक्ति ने घोर तपस्या करके भगवान को प्रसन्न कर लिया। भगवान ने उसकी तपस्या से प्रसन्न

होकर उसे वर दिया कि जीवन में एक बार सच्चे मन से जो चाहोगे वही हो जाएगा।

उस व्यक्ति के जीवन में अनेक अवसर आए, जब वह इस वरदान का इस्तेमाल कर अपने जीवन को सुखी बना सकता था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। कई बार भूखों मरने की नौबत आई, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ।

अनेक ऐसे अवसर भी आए, जब वह इस वरदान का प्रयोग कर देश की काया पलट कर सकता था, अथवा समाज को खुशहाल बना सकता था, लेकिन उसने ऐसा भी नहीं किया। वह उस अवसर की तलाश में था जब मौत

आएगी और वह अपने वरदान का इस्तेमाल कर अमर हो जाएगा और दुनिया को दिखा देगा कि अपने वरदान का उसने कितनी बुद्धिमत्ता से इस्तेमाल किया है। लेकिन मौत तो किसी को सोचने का अवसर देती नहीं। उसने चुपके से एक दिन उसे आ दबोचा। उस का वरदान धरा का धरा रह गया।

मौत से पहले जी लेने का अर्थ है अपनी सामर्थ्य अथवा इन नेमतों का सदुपयोग कर लेना। और यह बेहद जरूरी है और अभी करना जरूरी है। बाद में तो कोई अवसर मिलने से रहा। ये दौलत, ये बाहुबल, ये सत्ता की ताकत कुछ भी साथ नहीं जाने वाला। जिन के लिए ये सब कर रहे हो उन के भी काम नहीं आने वाला है। 

ज्ञान की प्यास

10:18 0
ज्ञान की प्यास



उन दिनों महादेव गोविंद रानडे हाई कोर्ट के जज थे। उन्हें भाषाएँ सीखने का बड़ा शौक था। अपने इस शौक के कारण उन्होंने अनेक भाषाएँ सीख ली थीं; किंतु बँगला भाषा अभी तक नहीं सीख पाए थे। अंत में उन्हें एक उपाय सूझा। उन्होंने एक बंगाली नाई से हजामत बनवानी शुरू कर दी। नाई जितनी देर तक उनकी हजामत बनाता, वे उससे बँगला भाषा सीखते रहते।

रानडे की पत्नी को यह बुरा लगा। उन्होंने अपने पति से कहा, ‘‘आप हाई कोर्ट के जज होकर एक नाई से भाषा सीखते हैं। कोई देखेगा तो क्या इज्जत रह जाएगी ! आपको बँगला सीखनी ही है तो किसी विद्वान से सीखिए।’’

रानडे ने हँसते हुए उत्तर दिया, ‘‘मैं तो ज्ञान का प्यासा हूँ। मुझे जाति-पाँत से क्या लेना-देना ?’’

यह उत्तर सुन पत्नी फिर कुछ न बोलीं।

ज्ञान ऊँच-नीच की किसी पिटारी में बंद नहीं रहता।

Wednesday, 30 January 2019

विद्या बड़ी या बुद्धि?

09:48 0
विद्या बड़ी या बुद्धि?



किसी ब्राह्मण के चार पुत्र थे। उनमें परस्पर गहरी मित्रता थी। चारों में से तीन शास्त्रों में पारंगत थे, लेकिन उनमें बुद्धि का अभाव था। चौथे ने शास्त्रों का अध्ययन तो नहीं किया था, लेकिन वह था बड़ा बुद्धिमान।

एक बार चारों भाइयों ने परदेश जाकर अपनी-अपनी विद्या के प्रभाव से धन अर्जित करने का विचार किया। चारों पूर्व के देश की ओर चल पड़े।

रास्ते में सबसे बड़े भाई ने कहा-‘हमारा चौथा भाई तो निरा अनपढ़ है। राजा सदा विद्वान व्यक्ति का ही सत्कार करते हैं। केवल बुद्धि से तो कुछ मिलता नहीं। विद्या के बल पर हम जो धन कमाएँगे, उसमें से इसे कुछ नहीं देंगे। अच्छा तो यही है कि यह घर वापस चला जाए।’

दूसरे भाई का विचार भी यही था। किंतु तीसरे भाई ने उनका विरोध किया। वह बोला-‘हम बचपन से एक साथ रहे हैं, इसलिए इसको अकेले छोड़ना उचित नहीं है। हम अपनी कमाई का थोड़ा-थोड़ा हिस्सा इसे भी दे दिया करेंगे।’ अतः चौथा भाई भी उनके साथ लगा रहा।

रास्ते में एक घना जंगल पड़ा। वहाँ एक जगह हड्डियों का पंजर था। उसे देखकर उन्होंने अपनी-अपनी विद्या की परीक्षा लेने का निश्चय किया। उनमें से एक ने हड्डियों को सही ढंग से एक स्थान पर एकत्रित कर दिया। वास्तव में ये हड्डियाँ एक मरे हुए शेर की थीं।

दूसरे ने बड़े कौशल से हड्डियों के पंजर पर मांस एवं खाल का अवरण चढ़ा दिया। उनमें उसमें रक्त का संचार भी कर दिया। तीसरा उसमें प्राण डालकर उसे जीवित करने ही वाला था कि चौथे भाई ने उसको रोकते हुए कहा, ‘तुमने अपनी विद्या से यदि इसे जीवित कर दिया तो यह हम सभी को जान से मार देगा।’

तीसरे भाई ने कहा, ‘तू तो मूर्ख है!’मैं अपनी विद्या का प्रयोग अवश्य करुँगा और उसका फल भी देखूँगा।’ चौथे भाई ने कहा, ‘तो फिर थोड़ी देर रुको। मैं इस पेड़ पर चढ़ जाऊँ, तब तुम अपनी विद्या का चमत्कार दिखाना।’ यह कहकर चौथा भाई पेड़ पर चढ़ गया।

तीसरे भाई ने अपनी विद्या के बल पर जैसे ही शेर में प्राणों का संचार किया, शेर तड़पकर उठा और उन पर टूट पड़ा। उसने पलक झपकते ही तीनों अभिमानी विद्वानों को मार डाला और गरजता हुआ चला गया। उसके दूर चले जाने पर चौथा भाई पेड़ से उतरकर रोता हुआ घर लौट आया। इसीलिए कहा गया है कि विद्या से बुद्धि श्रेष्ठ होती है। 

Tuesday, 29 January 2019

उस डायन का साया

10:09 0
उस डायन का साया


ये कहानी मुझे मेरी मां ने सुनाई थी. मेरी मां एक छोटे से शहर से संबंध रखती हैं और ऐसा माना जाता है कि उस गांव में कुछ बुरी शक्तियां भी वास करती हैं. ऐसी ही एक बुरी आत्मा से सामना हुआ मेरे नानाजी का. वह चुड़ैल थी, खुले बालों और सफेद भयानक चेहरे वाली चुड़ैल.

ठंड का समय था…..शहर में घना कोहरा छाया हुआ था. मेरे नाना एक बड़े अधिकारी थे. रोज की तरह उस दिन जब मेरे नाना अपना काम खत्म कर दफ्तर से घर की ओर जाने लगे तो रास्ते में पड़ने वाले बाजार से वह कुछ सामान लेने के लिए रुके. उनके बाकी साथी आगे चले गए और वो पीछे छूट गए.

सामान लेते-लेते उन्हें टाइम का पता ही नहीं चला और जब नानाजी ने अपनी घड़ी देखी तो टाइम देखकर उन्हें लगा कि आज घर पहुंचने में बहुत देर हो जाएगी. उन्होंने सोचा जंगल के रास्ते अगर जाऊं तो जल्दी पहुंच जाऊंगा इसीलिए उन्होंने जंगल की ओर गाड़ी घुमा ली. काफी अंधेरा हो गया था. नानाजी तेज गति के साथ गाड़ी चला रहे थे लेकिन उनकी गाड़ी के एक आगे एक औरत आ गई. उन्हें झटके से ब्रेक मारनी पड़ी. जो औरत गाड़ी के सामने आई थी वह तेज-तेज रो रही थी.

नानाजी को लगा कि वह जरूर किसी मजदूर की पत्नी होगी जो रास्ता भटक गई है. रास्ता सुनसान था इसीलिए उन्होंने सोचा कि इस महिला की मदद की जाए. उन्होंने उस औरत से पूछा कि वह यहां अकेले क्या कर रही है? उसने कोई जवाब नहीं दिया और जोर-जोर से रोने लगी. ऐसा लग रहा था मानो सारा जंगल उसकी आवाज से गूंज रहा हो. नानाजी ने पूछा कि उसका घर कहां है, तो भी वह कुछ ना बोली.

नानाजी ने उसे बोला कि तुम मेरे साथ मेरे घर चलो सुबह तुम्हें तुम्हारे घर छोड़ दूंगा. वह नानाजी के साथ चलने के लिए तैयार हो गई और गाड़ी के पीछे वाली सीट पर बैठ गई.

रीति-रिवाज के कारण उसने अपने सिर पर घूंघट डाल रखा था जिसकी वजह से उसका चेहरा छिपा हुआ था. गाड़ी पर सब नानाजी का इंतजार कर रहे थे जैसे ही गाड़ी की आवाज आई सब भाग कर इकट्ठा हो गए.

जब उस महिला के बारे में घर में पूछा गया तो नानाजी ने सारी कहानी बताई. नानाजी ने कहा आज खाना यही बना देगी. लेकिन मेरी मां को उस महिला पर शक हो गया. उन्हें लगा कि यह कोई चोर है जो घर का सामान चुराकर भाग जाएगी. मां ने उसे रसोई में जाकर खाना बनाने को कहा, वह बिना कोई जवाब दिए वहां से चली गई. रसोई में से अजीब से आवाजें आ रही थीं बस.

रसोई में सारा सामान रखवा कर मेरी मां ने उसे कहा कि सब भूखे हैं इसीलिए जल्दी खाना बना दे. उसे रसोई में भेज तो दिया लेकिन मां का मन अभी भी शांत नहीं हुआ. 10 मिनट बाद मां रसोई में पहुंची तो देखा अभी वह थैले में से मछलियां निकाल ही रही थी. यह देखकर मां को गुस्सा आ गया. उन्होंने उसे बोला कि अभी तक तुमने खाना बनाना शुरू नहीं किया, कब बनेगा और कब हम खाएंगे.

उस महिला का चेहरा अभी भी ढका हुआ था इसीलिए किसी ने उसका चेहरा नहीं देखा था. मां उसका चेहरा देखने की कोशिश करती रही लेकिन उन्हें उसकी झलक भी दिखाई नहीं दी. मां ने कहा कोई जरूरत हो तो बुला लेना लेकिन फिर भी वह कुछ नहीं बोली. उन्हें लगा कि शायद अंजान लोगों से डर रही होगी. मां रसोई से चली गई लेकिन जब 10 मिनट बाद वह फिर वापस आई तो रसोई का दृश्य देखकर मां डर गई. उनके पैर जैसे वहीं जम गए. उनके गले की आवाज नहीं निकल रही थी.

उन्होंने देखा वह औरत रसोई के स्लेप पर बैठकर कच्ची मछलियां खा रही है. सारी रसोई में हड्डियां और मांस के टुकड़े बिखरे पड़े हैं.

उसके सिर का घूंघट भी उतरा हुआ था, उसका चेहरा बेहद खौफनाक था. बाल बहुत बड़े और नाखून एक दम काले. वह मछलियां खाने में मगन थी इसीलिए उसका ध्यान मां पर नहीं गया. मां भी चिल्लाई नहीं कि कहीं वह और ज्यादा खतरनाक न हो जाए.

मां ने एक थाल उठाया और वह चूल्हे में से जलता हुआ कोयला उठाकर उसकी तरफ दौड़ी.

कोयला उस चुड़ैल पर फेंक दिया, आग की जलन की वजह से वह डायन तेज-तेज आवाजें निकालने लगी. उसकी आवाज सुनकर सारा घर इकट्ठा हो गया.

उसे आग दिखाकर घर से बाहर निकाला गया. उसकी आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों का भी बाहर जमावड़ा लग गया. वह डायन लोगों की भीड़ को हटाते हुए जंगल की तरफ दौड़ी, सारे लोग डर के मारे कांप रहे थे और मेरी मां की हिम्मत की दाद भी दे रहे थे कि अगर उन्होंने सही समय पर कोयले से उस डायन को भगाया नहीं होता तो ना जाने क्या हो जाता 

ऐसा किला जहां सूरज ढलते ही शुरू होता है भूत प्रेतों का आतंक

10:08 0

ऐसा किला जहां सूरज ढलते ही शुरू होता है भूत प्रेतों का आतंक



भानगढ़ जाने वाले पास के ही हनुमान मंदिर अवश्य जाएं। पौराणिक मान्यता है कि कभी कोई यहां से खाली हाथ नहीं गया और श्री राम भक्त हनुमान आने वाले फरयादियों की सभी मनोकामना पूरी करते हैं।

अब इसे अंधविश्वास कहें या कुछ और यहां आज तक जो भी आया है उसे न जाने क्यों एक अजीब से दर की अनुभूति होती है जैसे ही वो किले में प्रवेश करता है।

भले ही आज इस किले को भूतिया और वीरान कहा जाता है लेकिन अगर यहां आने वाले इसकी वास्तुकला को गौर से देखें तो उन्हें एहसास होगा कि इसकी खूबसूरती बेमिसाल है और ये किसी का भी मन मोह सकती है।

भानगढ़ किला देखने में जितना शानदार है उसका अतीत उतना ही भयानक है। ये किला उनके लिए है जो रोमांच के शौक़ीन है और डर पर अपनी जीत दर्ज करना जानते हैं। अगर आप डर को जीतने का साहस रखते हैं तो एक बार जरूर यहाँ जाएं।

कहा जाता है कि जिस समय इस किले का निर्माण हुआ उस समय सभी इसकी सुंदरता पर मोहित हो उठे। इस किले को बनाते वक़्त इस बात का पूरा ध्यान रखा गया था कि दुश्मनों से क्षेत्र की सम्पूर्ण सुरक्षा हो सके।

यह किला अम्बेर के महान मुगल सेनापति,मान सिंह के बेटे माधो सिंह द्वारा 1613 में बनवाया गया था। राजा माधो सिंह अकबर की सेना के जनरल थे। ये किला जितना शानदार है उतना ही विशाल भी है, वर्तमान में ये किला एक खंडहर में तब्दील हो गया है।

यहां आने वाले कुछ लोगों ने यहां तक कहा है कि उन्हें यहां बने गलियारों के पीछे से कई तलवारों के खनकने की आवाजें सुनाई दी हैं।
आप खूब आइये, मगर संभाल के

हम आपसे बस इतना ही कहेंगे आप यहां आ तो रहे हैं मगर एक बात का ध्यान रखिये यहां आने के बाद शाम से पहले ही वापस निकल जाइयेगा। क्यूंकि बुरा वक़्त बता के नहीं आता। 

Monday, 28 January 2019

ऐसा किला जहां सूरज ढलते ही शुरू होता है भूत प्रेतों का आतंक Part2

10:24 0
ऐसा किला जहां सूरज ढलते ही शुरू होता है भूत प्रेतों का आतंक



भानगढ़ की राजकुमारी रत्‍नावती जो बेहद खुबसुरत थी और उनके रूप की चर्चा पूरे राज्‍य में थी वो एक तांत्रिक की मौत का कारण बनी क्योंकि तांत्रिक राजकुमारी से विवाह करना चाहता था। राजकुमारी से विवाह न होने के कारण उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मरने से पहले भानगढ़ को तांत्रिक से ये श्राप मिला क‍ि इस किले में रहने वालें सभी लोग जल्‍द ही मर जायेंगे और ताउम्र उनकी आत्‍माएं इस किले में भटकती रहेंगी।

उस तांत्रिक के मौत के कुछ दिनों बाद ही भानगढ़ और अजबगढ़ के बीच जंग हुई जिसमें किले में रहने वाले सारे लोग मारे गये। यहां तक की राजकुमारी रत्‍नावती भी उस श्राप से नहीं बच सकी और उनकी भी मौत हो गयी। तब से लेकर आज तक इस किले में रूहों ने अपना डेरा जमा रखा है।

भानगढ़ के सम्बन्ध में एक अन्य कहानी ये भी है क‍ि यहाँ एक तपस्वी बाबा बालानाथ और राजा अजब सिंह के बीच किसी बात को लेकर एक समझौता हुआ था, जिसे बाद में राजा ने नहीं माना और बाबा ने उसे श्राप दे दिया की इस किले में कोई भी जीवित नहीं रहेगा और जो यहां आयगा वो मार जायगा। तब से लेकर आज तक ये किला यूं ही वीरान पड़ा है और आज भी इसमें भूत हैं। लोगों का मानना है कि यही कारण था कि किले को इसके निर्माण के तुरन्त बाद ही छोड़ दिया गया था, और शहर प्रेतवाधित होने की वजह से सुनसान हो गया।

फिलहाल इस किले की देख रेख भारत सरकार द्वारा की जाती है। किले के चारों तरफ आर्कियोंलाजिकल सर्वे आफ इंडिया (एएसआई) की टीम मौजूद रहती हैं।

इस किले में आज भी आने वालों को तलवारों की आवाज और लोगों की चींखें सुनाई देती है। इसके अलांवा किले के भीतर कमरों में महिलाओं के रोने या फिर चूड़ियों के खनकने की भी आवाजें साफ सुनाई देती हैं। किले के पिछले हिस्‍सें में एक छोटा सा दरवाजा है जिसके पास बहुत अंधेरा रहता है। कई बार वहां किसी के बात करने की आवाज या एक विशेष प्रकार की गंध को भी लोगों ने महसूस किया है।

एएसआई ने सख्‍त हिदायत दे रखी है कि सूर्यास्‍त के बाद इस इलाके में कोई भी व्‍यक्ति न रुके। यहां तक की ये भी कहा जाता है क‍ि इस किले में सूर्यास्‍त के बाद जो भी गया वो फिर कभी भी वापस नहीं आया। ये तक कहा गया है की यहां आने वालों को कई बार रूहों द्वारा परेशान किया गया है और कुछ लोगों को अपनी जान तक से हाथ धोना पड़ा है।




ऐसा किला जहां सूरज ढलते ही शुरू होता है भूत प्रेतों का आतंक

10:23 0
ऐसा किला जहां सूरज ढलते ही शुरू होता है भूत प्रेतों का आतंक



हम में से बहुत से ऐसे होंगे जो अवश्य ही इन बातों पर न कहेंगे वहीँ दूसरी तरफ बहुत से ऐसे भी होंगे जिनका ये मानना होगा कि धरती पर जहां एक तरफ जीवित लोग हैं तो वहीँ मृत्य आत्माओं का भी वास है। बहरहाल आज हम आपको हिन्दुस्तान के उस किले के बारे में बताएंगे जिस का सिर्फ नाम सुनकर ही बड़े बड़े दिलेरों के डर के मारे पसीने छूट जाते हैं। ये किला है राजस्थान के अलवर जिले में स्थित भानगढ़ का किला । अगर यहां के स्थानीय लोगों की माने तो यहां आने के बाद पर्यटक आज भी एक अलग तरह के डर और बेचैनी का अनुभव करते हैं।

भानगढ़ किला देखने में जितना शानदार है उसका अतीत उतना ही भयानक है। ये किला उनके लिए है जो रोमांच के शौक़ीन है और डर पर अपनी जीत दर्ज करना जानते हैं। अगर आप डर को जीतने का साहस रखते हैं तो एक बार जरूर यहाँ जाएं।

यह किला अम्बेर के महान मुगल सेनापति,मान सिंह के बेटे माधो सिंह द्वारा 1613 में बनवाया गया था। राजा माधो सिंह अकबर की सेना के जनरल थे। ये किला जितना शानदार है उतना ही विशाल भी है, वर्तमान में ये किला एक खंडहर में तब्दील हो गया है। किले में प्राकृतिक झरने, जलप्रपात, उद्यान, हवेलियां और बरगद के पेड़ इस किले की गरिमा को और भी अधिक बढ़ाते हैं। साथ ही भगवान सोमेश्वर, गोपीनाथ, मंगला देवी और केशव राय के मंदिर धर्म की दृष्टि से भी इसे महत्त्वपूर्ण बनाते हैं।


Sunday, 27 January 2019

उस डायन का साया

16:02 0
उस डायन का साया



ये कहानी मुझे मेरी मां ने सुनाई थी. मेरी मां एक छोटे से शहर से संबंध रखती हैं और ऐसा माना जाता है कि उस गांव में कुछ बुरी शक्तियां भी वास करती हैं. ऐसी ही एक बुरी आत्मा से सामना हुआ मेरे नानाजी का. वह चुड़ैल थी, खुले बालों और सफेद भयानक चेहरे वाली चुड़ैल.

ठंड का समय था…..शहर में घना कोहरा छाया हुआ था. मेरे नाना एक बड़े अधिकारी थे. रोज की तरह उस दिन जब मेरे नाना अपना काम खत्म कर दफ्तर से घर की ओर जाने लगे तो रास्ते में पड़ने वाले बाजार से वह कुछ सामान लेने के लिए रुके. उनके बाकी साथी आगे चले गए और वो पीछे छूट गए.

सामान लेते-लेते उन्हें टाइम का पता ही नहीं चला और जब नानाजी ने अपनी घड़ी देखी तो टाइम देखकर उन्हें लगा कि आज घर पहुंचने में बहुत देर हो जाएगी. उन्होंने सोचा जंगल के रास्ते अगर जाऊं तो जल्दी पहुंच जाऊंगा इसीलिए उन्होंने जंगल की ओर गाड़ी घुमा ली. काफी अंधेरा हो गया था. नानाजी तेज गति के साथ गाड़ी चला रहे थे लेकिन उनकी गाड़ी के एक आगे एक औरत आ गई. उन्हें झटके से ब्रेक मारनी पड़ी. जो औरत गाड़ी के सामने आई थी वह तेज-तेज रो रही थी.

नानाजी को लगा कि वह जरूर किसी मजदूर की पत्नी होगी जो रास्ता भटक गई है. रास्ता सुनसान था इसीलिए उन्होंने सोचा कि इस महिला की मदद की जाए. उन्होंने उस औरत से पूछा कि वह यहां अकेले क्या कर रही है? उसने कोई जवाब नहीं दिया और जोर-जोर से रोने लगी. ऐसा लग रहा था मानो सारा जंगल उसकी आवाज से गूंज रहा हो. नानाजी ने पूछा कि उसका घर कहां है, तो भी वह कुछ ना बोली.

नानाजी ने उसे बोला कि तुम मेरे साथ मेरे घर चलो सुबह तुम्हें तुम्हारे घर छोड़ दूंगा. वह नानाजी के साथ चलने के लिए तैयार हो गई और गाड़ी के पीछे वाली सीट पर बैठ गई.

रीति-रिवाज के कारण उसने अपने सिर पर घूंघट डाल रखा था जिसकी वजह से उसका चेहरा छिपा हुआ था. गाड़ी पर सब नानाजी का इंतजार कर रहे थे जैसे ही गाड़ी की आवाज आई सब भाग कर इकट्ठा हो गए.

जब उस महिला के बारे में घर में पूछा गया तो नानाजी ने सारी कहानी बताई. नानाजी ने कहा आज खाना यही बना देगी. लेकिन मेरी मां को उस महिला पर शक हो गया. उन्हें लगा कि यह कोई चोर है जो घर का सामान चुराकर भाग जाएगी. मां ने उसे रसोई में जाकर खाना बनाने को कहा, वह बिना कोई जवाब दिए वहां से चली गई. रसोई में से अजीब से आवाजें आ रही थीं बस.

रसोई में सारा सामान रखवा कर मेरी मां ने उसे कहा कि सब भूखे हैं इसीलिए जल्दी खाना बना दे. उसे रसोई में भेज तो दिया लेकिन मां का मन अभी भी शांत नहीं हुआ. 10 मिनट बाद मां रसोई में पहुंची तो देखा अभी वह थैले में से मछलियां निकाल ही रही थी. यह देखकर मां को गुस्सा आ गया. उन्होंने उसे बोला कि अभी तक तुमने खाना बनाना शुरू नहीं किया, कब बनेगा और कब हम खाएंगे.

उस महिला का चेहरा अभी भी ढका हुआ था इसीलिए किसी ने उसका चेहरा नहीं देखा था. मां उसका चेहरा देखने की कोशिश करती रही लेकिन उन्हें उसकी झलक भी दिखाई नहीं दी. मां ने कहा कोई जरूरत हो तो बुला लेना लेकिन फिर भी वह कुछ नहीं बोली. उन्हें लगा कि शायद अंजान लोगों से डर रही होगी. मां रसोई से चली गई लेकिन जब 10 मिनट बाद वह फिर वापस आई तो रसोई का दृश्य देखकर मां डर गई. उनके पैर जैसे वहीं जम गए. उनके गले की आवाज नहीं निकल रही थी.

उन्होंने देखा वह औरत रसोई के स्लेप पर बैठकर कच्ची मछलियां खा रही है. सारी रसोई में हड्डियां और मांस के टुकड़े बिखरे पड़े हैं.

उसके सिर का घूंघट भी उतरा हुआ था, उसका चेहरा बेहद खौफनाक था. बाल बहुत बड़े और नाखून एक दम काले. वह मछलियां खाने में मगन थी इसीलिए उसका ध्यान मां पर नहीं गया. मां भी चिल्लाई नहीं कि कहीं वह और ज्यादा खतरनाक न हो जाए.

मां ने एक थाल उठाया और वह चूल्हे में से जलता हुआ कोयला उठाकर उसकी तरफ दौड़ी.

कोयला उस चुड़ैल पर फेंक दिया, आग की जलन की वजह से वह डायन तेज-तेज आवाजें निकालने लगी. उसकी आवाज सुनकर सारा घर इकट्ठा हो गया.

उसे आग दिखाकर घर से बाहर निकाला गया. उसकी आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों का भी बाहर जमावड़ा लग गया. वह डायन लोगों की भीड़ को हटाते हुए जंगल की तरफ दौड़ी, सारे लोग डर के मारे कांप रहे थे और मेरी मां की हिम्मत की दाद भी दे रहे थे कि अगर उन्होंने सही समय पर कोयले से उस डायन को भगाया नहीं होता तो ना जाने क्या हो जाता 

Tuesday, 22 January 2019

अवसर की पहचान

01:37 0
अवसर की पहचान



एक बार एक ग्राहक चित्रो की दुकान पर गया। उसने वहाँ पर अजीब से चित्र देखे। पहले चित्र मे चेहरा पूरी तरह बालो से ढँका हुआ था और पैरोँ मे पंख थे। एक दूसरे चित्र मे सिर पीछे से गंजा था।

ग्राहक ने पूछा – यह चित्र किसका है?

दुकानदार ने कहा – अवसर का।

ग्राहक ने पूछा – इसका चेहरा बालो से ढका क्यो है?

दुकानदार ने कहा -क्योंकि अक्सर जब अवसर आता है तो मनुष्य उसे पहचानता नही है।

ग्राहक ने पूछा – और इसके पैरो मे पंख क्यो है?

दुकानदार ने कहा – वह इसलिये कि यह तुरंत वापस भाग जाता है, यदि इसका उपयोग न हो तो यह तुरंत उड़ जाता है।

ग्राहक ने पूछा – और यह दूसरे चित्र मे पीछे से गंजा सिर किसका है?

दुकानदार ने कहा – यह भी अवसर का है। यदि अवसर को सामने से ही बालो से पकड़ लेँगे तो वह आपका है।अगर आपने उसे थोड़ी देरी से पकड़ने की कोशिश की तो पीछे का गंजा सिर हाथ आयेगा और वो फिसलकर निकल जायेगा। वह ग्राहक इन चित्रो का रहस्य जानकर हैरान था पर अब वह बात समझ चुका था।

आपने कई बार दूसरो को ये कहते हुए सुना होगा या खुद भी कहा होगा कि ’हमे अवसर ही नही मिला’ लेकिन ये अपनी जिम्मेदारी से भागने और अपनी गलती को छुपाने का बस एक बहाना है। भगवान ने हमे ढेरो अवसरो के बीच जन्म दिया है। अवसर हमेशा हमारे सामने से आते जाते रहते है पर हम उसे पहचान नही पाते या पहचानने मे देर कर देते है। और कई बार हम सिर्फ इसलिये चूक जाते है क्योकि हम बड़े अवसर के ताक मे रहते हैं। पर अवसर बड़ा या छोटा नही होता है। हमे हर अवसर का भरपूर उपयोग करना चाहिये।

Sunday, 20 January 2019

चील और लोमड़ी

23:44 0
चील और लोमड़ी



एक चील और लोमड़ी काफी लंबे अर्से से एक अच्छे पड़ोसी की तरह रहते चले आ रहे थे। चील का घोसला पेड़ के ऊपर स्थित था और लोमड़ी की माँद उसी पेड़ के नीचे।

एक दिन चील को अपने बच्चों का पेट भरने के लिए कोई भोजन नसीब नहीं हुआ। उसने यहाँ-वहाँ देखा तो उसे पता लगा कि लोमड़ी अपने घर पर नहीं है। वह झट से नीचे उतरी और लोमड़ी का एक बच्चा पंजे में दबाकर अपने घोसले में ले गयी। वह आश्वस्त थी कि उसके घोसले की ऊँचाई उसे लोमड़ी के प्रतिशोध से बचायेगी।

चील उस लोमड़ी के बच्चे को अपने भूखे बच्चों में बांटने ही वाली थी कि लोमड़ी अपनी माँद में लौटी और अपने बच्चे की सुरक्षित घर वापसी का याचना करने लगी। चील ने उसकी अनुनय-विनय पर कोई ध्यान नहीं दिया। लोमड़ी को जब अपने तमाम प्रयास व्यर्थ जाते दिखाई दिए, तब वह पड़ोस के एक किसान के खेत पर पहुँची। वह किसान खाना पका रहा था। लोमड़ी वहाँ से जलती हुई मशाल उठा लायी और पेड़ को आग लगा दी। अपने बच्चों और स्वयं के जीवन पर खतरा मंडराता देख चील ने लोमड़ी के बच्चे को सही सलामत वापस कर दिया।

"एक तानाशाह उन लोगों से कभी सुरक्षित नहीं होता जिन पर वह तानाशाही करता है।" 

Tuesday, 15 January 2019

शिकारी और लकड़हारा

04:08 0
शिकारी और लकड़हारा


एक शिकारी जंगल में शेर के शिकार के लिए गया। जंगल में उसे एक लकड़हारा मिला। शिकारी ने उससे पूछा कि क्या उसने शेर के झुंड को देखा है और क्या वह जानता है कि शेर की मांद कहां है।

बोला -"जी हाँ, श्रीमान! और यदि आप मेरे साथ आयें तो मैं आपकी मुलाकात शेर से कर भी सकता हूँ।'

यह सुनते ही शिकारी का चेहरा डर के मारे पीला पड़ गया और उसके दाँत कटकटाने लग गए। घबराते हुए वह बोला - "जी कोई बात नहीं दरअसल मैं तो शेर के झुंड की तलाश में था, किसी एक शेर की तलाश में नहीं।'

"दूर से तो कायर भी बहादुरी दिखा सकता है।'

हवा और सूरज

एक दिन हवा और सूरज में इस बात को लेकर नोकझोक हो गयी कि उनमें से कौन ज्यादा ताकतवर है। उन्होंने इस बात का फैसला एक प्रतियोगिता के जरिए करने का निर्णय लिया। उन्होंने यह तय किया कि जो भी उस यात्री को अपना कोट उतारने को विवश कर देगा, वही ज्यादा ताकतवर कहलायेगा।

हवा ने कहा कि पहले वह प्रयास करेगी। इसके बाद हवा अपनी पूरी रफ्तार से बहने लगी। बादल उमड़ने लगे और यात्री को ऐसा प्रतीत हुआ जैसे बर्फ का तूफान आ गया हो। हवा जितनी तेज बहती जाती, वह यात्री अपना कोट उतनी ही मजबूती से अपने शरीर से जकड़े रहता।

इसके बाद सूरज की बारी आयी। अपनी पहली किरण से ही उसने घने बादलों और ठंड को दूर भगा दिया। यात्री को अचानक गर्मी महसूस हुयी। जैसे - जैसे सूरज गर्म होता गया, यात्री को गर्मी का अहसास होता गया और अंततः उसने गर्मी से छटपटाते हुए अपना कोट उतारकर जमीन पर फेंक दिया।

सूरज को इस प्रतियोगिता का विजेता घोषित कर दिया गया। वास्तविकता यह है कि प्रकृति की भयावह शक्तियों और खतरों की तुलना में सूरज की गुनगुनी धूप किसी भी व्यक्ति की बांछे खिला सकती है।

"शक्ति की तुलना में विनय का दर्ज़ा हमेशा ऊपर होता है।"

Saturday, 12 January 2019

वही कटा हाथ

08:27 0
वही कटा हाथ



सर्दी के मौसम में रजाई में ठण्ड और भय से सिकुड़ते सिमटते कांपते हममे से बहुतों ने भूत- प्रेत की कहानिया अपनी दादी, नानी, मौसी आदि से सुनी होंगी ...हमारे बचपन के जमाने में माँ कहानियां नहीं सुनाया करती थी ..."माँ" लोगों को घर गृहस्थी के कामों से ही फुर्सत नहीं हुआ करती थी, सो कहानियां सुनाने का जिम्मा दादी -नानी का ही हुआ करता था ....

भूत- प्रेत आदि की कहानियों से बच्चे डर जाते हैं लेकिन इन कथाओं का रोमांच उन्हें आकर्षित करता है, इसलिए डरते हुए भी वे बार -बार ऐसी ही कहानियां सुनने की जिद भी करते हैं ...एक कहानी हमने भी सुनी अपने बचपन में ....जरुर आपने भी सुनी होगी ... कटे हाथ की कहानी ....

एक आदमी देर रात फिल्म का आखिरी शो देख कर घर लौट रहा था ....उसे रास्ते में झाड़ियों के बीच कुछ अजीब सी चीज चलती नजर आई ....उसने पास जाकर देखा, झाड़ियों में एक कटा हाथ रेंग रहा था ... डर के मारे उसकी घिग्घी बंध गयी ... अकेले पैदल ही घर लौटते वह व्यक्ति बहुत भयभीत हो चुका था ....मुख्य मार्ग पर अपने आगे चलते एक व्यक्ति को देखकर उसे कुछ राहत मिली ....तेज कदम से उसकी और अपनी दूरी को कम करते हुए वहां तक पहुंचा और उस व्यक्ति के कंधे पर हाथ रख दिया ....

पास जाने पर देखा कि उसके बाएं कंधे पर झोला लटक रहा था ...कुछ कदम ही साथ चले थे कि राहगीर ने उस व्यक्ति की बेचैनी को भांपते हुए उससे पूछ ही लिया," क्या बात है,बहुत घबराये हुए हो " ....

उस व्यक्ति ने डरते हुए झाड़ियों में कटे हाथ को चलता देखने की घटना का वर्णन कर दिया ... राहगीर सुनकर मुस्कुराने लगा ...उसने अपने झोले में हाथ डाला और जब वापस बाहर निकाला तो उसके हाथ में वही कटा हाथ था ....दिखाते हुए उसने पूछा," कही यही हाथ तो नहीं था " ...

भय से कंपकंपाते वह व्यक्ति वहां से भाग छूटा ...

कुछ दूर चलने पर उसे एक रिक्शावाला नजर आया ...घबराहट में रिक्शा रुकने से पहले ही वह उस पर चढ़ बैठा ..." क्या बात है भाई, इतनी जल्दी क्या है ...अभी गिर पड़ते, चोट लगती "

तुम यहाँ से जल्दी से चलो, मार्ग में सारी बात बताऊंगा ...

रिक्शा चल पड़ा ...चलते चलते उसने झाड़ियों के बीच कटे हाथ को देखने और फिर उस राहगीर के पास भी वैसा ही हाथ देखने की घटना बयान कर दी ....अब रिक्शे वाले ने पीछे मुड कर देखा और उसकी सीट से कुछ निकालकर उसे दिखाया,' कहीं यही तो नहीं है !'

अब तक उस व्यक्ति का डर और घबराहट से बुरा हाल हो चुका था .....गनीमत थी कि तब तक रिक्शा उसके घर तक पहुँच चुका था ...दरवाजे को जोर -जोर से पीटने की आवाज़ सुनकर उसकी माँ किवाड़ खोल कर बाहर आई ...घबराते,कांपते वह व्यक्ति धम्म से बिस्तर पर जा बैठा और माँ को पूरी कहानी सुनाने लगा ....कहानी समाप्त होते- होते उसकी माँ ने मुस्कुराते हुए उसे कुछ दिखाया ...." यही हाथ तो नहीं था "

Friday, 11 January 2019

दीवानी चुड़ैल

09:59 0
दीवानी चुड़ैल



यह कहानी है एक चुड़ैल की जो एक व्यक्ति के पीछे ही पड़ गई थी। और हाँ ये चुड़ैल उस व्यक्ति से बहुत कुछ दिल की बातें करती थी। इस चुड़ैल का तो यहाँ तक कहना था कि उसको उस व्यक्ति से प्यार हो गया है और वह सदा के लिए उसका बनकर रहना चाहती है। पर क्या वह चुड़ैल उस व्यक्ति को अपना बना पाई शायद यह कहानी इस रहस्य पर से परदा उठाएगी और एक चुड़ैल के प्रेम को, उसकी चाहत को बयाँ करेगी।

हाँ पर इतना ही नहीं, मैं बता दूँ कि यह कहानी मैंने उस व्यक्ति से सुनी है जिसके पीछे वह चुड़ैल पड़ गई थी हाँ मतलब प्यार में। एकदिन जब मैं उस व्यक्ति के पास बैठा, भूत-प्रेतों के बारे में जानने के लिए बहुत ही उत्सुक था तो उस व्यक्ति ने यह कहानी सुनाई आप भी सुनिए और आनंद लीजिए डरना मना है।

यह कहानी आज से ५५-६० साल पहले की है जब गाँवों के अगल-बगल में बहुत सारे पेड़-पौधे, झाड़ियाँ आदि हुआ करती थीं। जगह-जगह पर बँसवाड़ी (बाँस का बगीचा), महुआनी (महुआ का बगीचा), बारियाँ (आम आदि पेड़ों के बगीचे) आदि हुआ करती थीं। गाँव के बाहर निकलने के लिए कच्ची पगडंडियाँ थीं वह भी मूँज आदि पौधों से घिरी हुई।

ऐसे समय में भूत-प्रेतों, चुड़ैलों का बहुत ही बोलबाला था। लोगों को इन अनसुलझी आत्माओं के डरावने अनुभव हुआ करते थे। यहाँ तक की ये रोएँ खड़ी कर देने वाली आत्माओं के कुछ नाम भी हुआ करते थे जो इनके काम या रहने की जगह आदि पर रखे जाते थे। जैसे- पंडीजी के श्रीफल पर की चुड़ैल, नेटुआबीर बाबा, बड़कीबारी वाला भूत, बँसबाड़ी में की चुड़ैल, सारंगी बाबा, रक्तपियनी चुड़ै़ल, नहरडुबनी चुड़ैल, प्यासनमरी चुड़ैल आदि। तो आइए आप लोगों को उस चुड़ै़ल से मिलवाता हूँ जो एक आम के बगीचे के कोने में स्थित एक बाँस की कोठी (कोठी यानि एक पास एक में सटे उगे हुए बहुत से बाँस) में रहती थी।

यह कहानी जिस समय की है उस समय बहिरू बाबा गबड़ू जवान थे। चिक्का, कबड्डी, दौड़ आदि में बड़चढ़ कर हिस्सा लेते थे और हमेशा बाजी मारते थे। अरे भाई कबड्डी खेलते समय अगर तीन-चार लोग भी उन्हें पकड़ लेते थे तो सबको खींचते हुए बिना साँस तोड़े बहिरू बाबा लाइन छू लेते थे।

बहिरू बाबा के घर के आगे लगभग २०० मीटर की दूरी पर उनका खुद का एक आम का बगीचा था जिसमें आम के लगभग १५-१६ पेड़ थे और इस बगीचे के एक कोने में बसवाड़ी भी थी जिसमें बाँस की तीन-चार कोठियाँ थीं।